गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को करें ये उपाय
माघ महीने की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी 2023 को नवमी तिथि को होगा। नवमी तिथि को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से मां अंबे का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा से प्रकट हुईं 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है लेकिन गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में सामान्य तरीके से नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए।
अगर किसी के वैवाहिक जीवन में कोई कष्ट है तो इसे दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात मां दुर्गा व गणपति जी की तस्वीर के सामने घी का दो मुखी दीपक जलाएं और फिर 108 बार ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध में सुधार होने लगता है।
संतान सुख और ग्रह बाधा
नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही 9 कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए, इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से संतान सुख मिलता है साथ ही कुंडली के ग्रहों के अशुभ प्रभाव नहीं मिलते हैं।