बुधवार, 29 मार्च 2023

5 फरवरी को बन रहे 4 अति दुर्लभ योग

5 फरवरी को बन रहे 4 अति दुर्लभ योग
Share This Page :


हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा का बहुत महत्व है। 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का अहम माना गया है। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं इस दिन खास उपाय करने से धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
माघ पूर्णिमा पर स्नान का शुभ मुहूर्त 5 फरवरी की सुबह 05.27 मिनटे से 06.18 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी की रात्रि 09.21 बजे से आरंभ होकर 5 फरवरी की रात 11.58 बजे समाप्त होगी। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करना शुभ होता है। इस वर्ष शुभ योगों का बनने से महत्व बढ़ गया है।
माघ पूर्णिमा 2023 शुभ योग
माघ पूर्णिमा पर 4 दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस साल आयुष्मान, सौभाग्य, रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों का संयोग बेहद शुभ है। इन योगों में देवी लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से पैसों की तंगी दूर हो सकती है।
माघ पूर्णिमा के उपाय
माघ पूर्णिमा की रात्रि अष्टलक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। देवी को अष्टगंध और 11 कमलगट्टे चढ़ाएं। खीर का भोग लगाएं। साथ ही कनकधारा स्त्रोत या श्रीसूक्त का पाठ करें। ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

समाचार
...
बूथ समितियां मजबूत होगी तो भाजपा पार्टी मजबूत होगी- डॉ विवेक मिश्रा
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
3 लाख 51हजार दीपों से जगमगाया भैसवा माता मंदिर
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क आई मादा चीता की मौत
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
महापौर एवं निगम आयुक्त ने किया लाडली बहना योजना शिविरों का निरीक्षण
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
साहित्य मनुष्य मात्र की पूंजी है - आशुतोष द्विवेदी
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
सोमवार के दिन ये खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
रविवार, 26 मार्च 2023
...
सभी किसानों की चिंता करेगी प्रदेश की भाजपा सरकार -डॉ सुकर्ण मिश्रा
रविवार, 26 मार्च 2023
...
लाड़ली बहिना योजना के सहारे सरकार बनाना चाहते हैं, मामा- प्रियव्रत सिंह
रविवार, 26 मार्च 2023
...
मां वैष्णो धाम आदर्श नो दुर्गा मंदिर चेत्र नवरात्रि महोत्सव पँचम दिवस माँ स्कंदमाता का विशेष पूजन
रविवार, 26 मार्च 2023