बुधवार, 29 मार्च 2023

केंद्रीय बजट के संबंध में सर्वदलीय बैठक

केंद्रीय बजट के संबंध में सर्वदलीय बैठक
Share This Page :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले मोदी सरकार ने सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक अब से कुछ देर पहले शुरू हो चुकी है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से बुलाई गई यह बैठक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। इस बैठक में विपक्षी दल अपनी चिंताओं को और सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को सरकार के सामने रख सकते हैं।
दो भाग में होगा बजट सत्र
गौरतलब है कि बजट सत्र दो भागों में होगा। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद हर साल की तरह ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2023-24 लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम पूर्ण बजट हो सकता है क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। संसद सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में पहली बार संबोधन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट पेश किए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में पहली बार संबोधित करते हुए दिखाई देंगी।

व्यापार
...
FD पर ज्यादा ब्याज पाने का आखिरी मौका
रविवार, 26 मार्च 2023
...
अदाणी समूह मामले में JPC से जांच कराने पर कांग्रेस ने दिया जोर
रविवार, 19 मार्च 2023
...
SBI करोड़ों ग्राहकों के लेंडिंग रेट्स बढ़ने से लोन की EMI बढ़ जाएगी
शनिवार, 18 मार्च 2023
...
70,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदों को मिली मंजूरी
गुरुवार, 16 मार्च 2023
...
फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस में भी माहिर हैं आलिया भट्ट
मंगलवार, 14 मार्च 2023
...
सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग नियमों में किया बदलाव
शुक्रवार, 10 मार्च 2023
...
अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी
मंगलवार, 07 मार्च 2023
...
अदाणी समूह ने 4 कंपनियों में बेची हिस्‍सेदारी
शुक्रवार, 03 मार्च 2023
...
स्मार्टफोन PLI योजना के 19 महीनों में ऐपल के वेंडरों ने दीं 1 लाख नौकरियां
मंगलवार, 28 फरवरी 2023
...
बजट में भारत के राजकोषीय घाटा कम होने के संकेत
सोमवार, 27 फरवरी 2023