बुधवार, 29 मार्च 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण
Share This Page :


मुख्यमंत्री चौहान ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात म्यूजिक कंपोजर और ड्रमर शिवमणि, हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्लेबेक सिंगर शान तथा नीति मोहन के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सृजन और कला से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले संगीत से जुड़े तीनों कलाकारों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधे लगाने के बाद तीनों कलाकारों ने 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती' गाना गाकर वातावरण को उत्साह से भर दिया। म्यूजिक कंपोजर शिवमणि ने पौधों में पानी देने वाले पात्र (बाल्टी) का ड्रम के रूप में उपयोग करते हुए गाने पर संगीत दिया। शान ने खेलो इंडिया के एंथम 'हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो - एमपी में शोर मचा दो' और नीति मोहन ने नर्मदाष्टकम की कुछ पंक्तियाँ गाईं। मुख्यमंत्री चौहान के प्रतिदिन पौधे लगा कर जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रेरित करने के अभियान की तीनों कलाकारों ने सराहना की।

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का प्रदेश की राजधानी में आज शुभारंभ हो रहा है। आज के दिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार श्री शान, शिवमणि तथा नीति मोहन के साथ पौध-रोपण किया। मैं उनका मध्यप्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत करता हूँ। पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया को संदेश दे रहे हैं, प्रतिदिन पौध-रोपण इसी दिशा में एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पूरी शिद्दत से 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' की तैयारियों में जुटी हैं। तेरह दिन चलने वाले इन खेलों की 27 प्रतियोगिताएँ 9 शहरों में होंगी। उद्घाटन अवसर पर 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे। हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो के मंत्र के साथ देश और प्रदेश में आनंद, उत्साह और उत्सव का वातावरण होगा।

लोकोत्तर विशेष
...
लाड़ली बहना को सर्वर का झटका, आवेदन जमा करने यहां से वहां भटक रहीं महिलाएं
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
सोमवार, 27 मार्च 2023
...
माता सती का हार गिरने से पड़ा मैहर नाम, नवरात्रि में पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
शनिवार, 25 मार्च 2023
...
भीषण पेयजल संकट दरवाजों पर पत्थर की दीवार खड़ी करके पलायन कर गए लोग
शुक्रवार, 24 मार्च 2023
...
आल्हा के भक्तिभाव से प्रसन्न होकर मां शारदा ने दिया था अमरता का वरदान
बुधवार, 22 मार्च 2023
...
गांव में 4 माह से नहीं है बिजली सप्लाई फिर भी लोगों को थमाए जा रहे हर महीने बिल
मंगलवार, 21 मार्च 2023
...
जंगलो में निर्जन स्थान पर है दर्रा चमत्कारिक स्थान कहते है यहां जर्रा जर्रा में होता है सिद्धों का चमत्कार
रविवार, 19 मार्च 2023
...
मप्र बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्र लीक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शनिवार, 18 मार्च 2023
...
राम की शक्ति पूजा की हुई भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति
शनिवार, 18 मार्च 2023
...
पूर्व अग्निवीरों को एक और तोहफा, अब CISF में 10% कोटा रिजर्व- उम्र सीमा में भी छूट
शुक्रवार, 17 मार्च 2023