लंदन में स्पेशल अंदाज में मनाया आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे
बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। आलिया 30 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपना ये खास दिन लंदन में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताया। जिसकी फोटोज आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आलिया अपनी अपकमिंग हाॅलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गई हैं, जहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आलिया ने अपने बर्थडे की जो फोटोज शेयर की है, उसमें वे केक काटती दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर उनकी लाइफ के स्पेशल पर्सन रणबीर कपूर भी उनके साथ थे। दोनों ने साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
आलिया ने अपने 30वें जन्मदिन को लंदन में खास तरह से मनाया। इन फोटोज में आलिया पिंक कलर की फुल टीशर्ट में हैं और चॉकलेट केक काटती दिखाई दे रही हैं। वे इस मौके पर काफी खुश हैं और आंख बंद कर भगवान से प्रे करती नजर आ रही हैं। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'थर्टी।' फोटोज में रणबीर कपूर भी साथ दिखाई दे रहे हैं। आलिया और रणबीर की जोड़ी काफी प्यारी लग रही हैं। रणबीर ने अपने बाल बांधे हुए हैं और उनका अंदाज काफी अलग लग रहा है। दोनों कैमरे की तरफ प्यारी सी स्माइल देते हुए पोज दे रहे हैं।