डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
दतिया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलोनी निवासी युवा कांग्रेस नेता छोटू बुंदेला और गणेश बुंदेला ने गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रभान सिंह के दोनों भतीजे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दोनों युवाओं को माला पहना कर भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने कहा था आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत होगा उसको दतिया भाजपा सफल बनाने की ओर अग्रसर हो रही है यह बात गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री विपिन गोस्वामी भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश यादव, मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज प्रताप परमार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जितेंद्र बुंदेला, महिपाल सिंह बुंदेला, हनुमान सिंह, सतीश यादव, जीतू कमरिया, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।