सोमवार, 29 मई 2023

नूतन संवत्सर 2080 नल के राजा होंगे बुध, मंत्री रहेंगे शुक्र

नूतन संवत्सर 2080 नल के राजा होंगे बुध, मंत्री रहेंगे शुक्र
Share This Page :

19 वर्षों के बाद बना दुर्लभ संयोग, 13 माह का होगा साल
इस वर्ष दो सावन होने से भोले की कृपा बरसेगी
उज्जैन। इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6.29 से 7.39 तक हैं। चैत्र मास में मां जगदंबा नोका पर सवार होकर सर्वसिद्धिदायक योग में आ रही हैं जो विजय का प्रतीक है। संवत्सर 2080 का नाम नल, राजा बुध है और मंत्री शुक्र। जो मित्र ग्रह होने से व्यापार-व्यवसाय में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा लाभ और देश की  प्रगति का कारक है।
मातंगी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिर्विद पंडित अजय व्यास के अनुसार अप्रैल मई में चांडाल योग बनेगा। गुरु राहु मेष राशि में स्वग्रही शनि की टेड़ी दृष्टि से जल थल नभ एवं कुछ राज्य में गर्मी, आंधी, तूफान अधिक रह सकते हैं। इसके साथ ही भुंकप, विदेशों में आगजनी एवम युद्ध जैसे हालात बनेंगे। पंडित अजय व्यास के अनुसार 22 मार्च बुधवार को गुड़ी पड़वा मां आदिशक्ति की भक्ति आराधना का महापर्व पर्व आंनद उत्साह से मनाया जाएगा। सनातन हिंदू धर्म संस्कृति वेदिक पंचांग सोर मास चंद्र मास चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा गुड़ी पड़वा विशिष्ट नये साल की शुरुआत का प्रतीक है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। बसंतोत्सव प्रकृति के फलने-फूलने के साथ कटाई को दर्शाता है। घरों में लोकप्रिय विशेष व्यंजन बनाकर त्योहार बनाने की पंरपरा है। आम और नीम के पत्ते द्वार पर बांधे जाते हैं महिलाएं घरों में सजावट रांगोली बनाती है। मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने ब्रह्माण्ड ओर समय का निर्माण किया था सुर्य को अर्घ्य देकर करें नवसंवत्सर का स्वागत।
राशि अनुसार करें मां की आराधना त्वरित मिलेगा लाभ
मेष राशि    -  मां स्कंद माता
वृषभ राशि - मां महागौरी माता
मिथुन राशि - मां ब्रह्म चारिणी
कर्क राशि। - मां शैलपुत्री माता
सिंह राशि। - मां कुष्मांडा माता
कन्या राशि - मां ब्रह्मचारिणी
तुला राशि - मां महागौरी
वृश्चिक राशि - मां कुष्मांडा
धनु राशि -    मां चंद्रघंटा
मकर राशि - मां कालरात्रि
कुंभ राशि - मां कालरात्रि
मीन राशि- मां चंद्रघंटा
सादर प्रकाशनार्थ
श्री मांतगी ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिर्विद पं अजय कृष्ण शंकर व्यास

खास खबर
...
स्मार्ट सिटी के परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए अब अतिरिक्त कोई भी एक्सटेन्शन प्रदान नहीं किया जायेगा - कलेक्टर
बुधवार, 17 मई 2023
...
रानीताल तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्यो का किया गया निरीक्षण
बुधवार, 17 मई 2023
...
चुनावी तैयारियां शुरू, 20 मई को भोपाल में आयोग की बड़ी बैठक
बुधवार, 17 मई 2023
...
युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड
बुधवार, 17 मई 2023
...
प्रकृति का पल-पल परिवर्तित रूप सौन्दर्य पूर्ण, हृदयाकर्षक और उललासमय
बुधवार, 17 मई 2023
...
ग्रामीणों ने उठाया कुआं की सफाई का जिम्मा
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
श्याम बंसल उज्जैन, तो अशोक पोरवाल रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
मध्यप्रदेश के कर्मचारी फिर से सड़क उतरे
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
आईपी स्कूल मुलताई में वार्षिकोत्सव "सृजन" सोल्लास संपन्न
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
स्व की पहचान के आधार पर ही होगा राष्ट्र निर्माण : सुरेश भैयाजी जोशी
रविवार, 16 अप्रैल 2023