सोमवार, 29 मई 2023

उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा

उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा
Share This Page :

झांसी | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सफल 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नगर में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा  निकाली गई।  सर्वप्रथम मेडिकल तिराहा बाईपास पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री, सुनील कुमार पांडेय प्रदेश कार्यालय प्रभारी का पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मंडल झांसी मंडल चेयरमैन डॉ. संदीप सरावगी, झांसी मंडल अध्यक्ष राजनरायण मिश्रा, समस्त मंडल एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थित में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा रथ को सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। व्यापारी स्वाभिमान यात्रा रथ  मोटर साइकिलों एवं चार पहिया वाहनों से यात्रा बस स्टैण्ड,  कैंट, सदर थाना, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, कचहरी चौराहा, इलाइट चौराहा, संघ कार्यालय, झोकन बाग, गोविंद चौराहा, न्यू रोड से मिनर्वा टॉकीज पर यात्रा रथ को विराम देते हुए सभी व्यापारी मिनर्वा से पैदल यात्रा, रानी महल, सुभाष गंज, खोवा मंडी, गांधी रोड, बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, गंधीघर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी होटल तिराहा से चर्च के रास्ते होते हुए मिनर्वा तिराहे पर समाप्त हुई। इसके बाद समस्त व्यापारी वाहन लेकर यात्रा राधिका मंडपम पर जाकर समाप्त की गई। कार्यक्रम स्थल पर व्यापारी गोष्ठी, शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर झांसी मंडल के झांसी से सुरेंद्र गुप्ता मंडल मंत्री, सुनील अग्रवाल संगठन मंत्री, खोशाली चंद्र जैन मंडल उपाध्यक्ष, अनिल जैन मंडल महामंत्री, लालाराम विश्वकर्मा संरक्षक, अजय राय, महेंद्र रजक, चौ. करन सिंह, हर्षित रत्नाकर, संतोष अहिरवार, विशाल सिहोते, राहुल अहिरवार, राकेश अहिरवार, महेंद्र रायकवार, हर्षित राजपूत,  सहित समस्त व्यापारी उपस्थित रहे ।

अन्य प्रदेश
...
समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविर में बाल प्रतिभाओं को किया सम्मानित
बुधवार, 17 मई 2023
...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय एवं मोंठ में सिजेरियन ऑपरेशन कम होने पर नाराजगी
बुधवार, 17 मई 2023
...
ग्राम भोजला में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
बुधवार, 17 मई 2023
...
योगी आदित्यनाथ से सिंहस्थ के कार्य शुरू कराने की मांग
बुधवार, 17 मई 2023
...
सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के साथ ही रहेंगे- रविंद्र कुमार
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
बुंदेलखंड क्रांति दल से शिव दयाल अहिरवार ने महापौर पद पर किया नामांकन
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
निकाय चुनाव : भाजपा के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
...
जनसत्ता चल लोकतांत्रिक ने भारत रत्न बाबा साहेब का 133 वां जन्मदिवस मनाया
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
...
बैसाखी का पावन पर्व ‌ हर्षोल्लास के साथ मनाया
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023
...
जिलाधिकारी ने ग्राम बंगरा धवा विकासखंड बंगरा स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023