सोमवार, 29 मई 2023

सोमवार के दिन ये खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सोमवार के दिन ये खास उपाय करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Share This Page :

सनातन धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना लाभकारी होता है। भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत की प्राप्ति होती है। सोमवार को व्रत रखना भी लाभप्रद माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को पूजा करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएं जाएं तो जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। अगर आप चाहते हैं, कि भगवान शिव आप पर मेहरबान हों तो आप सोमवार के दिन ये कुछ खास उपाय कर लें।
सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। साथ ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

- धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में किसी शांत जगह पर बैठकर ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 11 माला जाप करें। इससे तेजी धन-दौलत बढ़ती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर रुद्राक्ष का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।


- सोमवार के दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस दौरान ध्यान रहे कि दुग्धाभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।

समाचार
...
भगवान मतँगेश्वर की नगरी खजुराहो में दद्दा जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गुरुवार, 18 मई 2023
...
खजुराहो में पुरातत्व संग्रहालय दिवस पर स्कूली बच्चों की हुई चित्रकारी प्रतियोगिता
गुरुवार, 18 मई 2023
...
देश और संस्कृति ‌की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका ‌निभायें आर्यवीर
गुरुवार, 18 मई 2023
...
लापरवाही वर्षो में भी पूरा नही हुआ जल जीवन मिशन का टंकी निर्माण ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
गुरुवार, 18 मई 2023
...
डॉ. प्रवीण तोगड़िया का लोधी समाज उज्जैन एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया
गुरुवार, 18 मई 2023
...
री इन्वेंटिंग अर्बन गवर्नेस फॉर इंडियन सिटीज आयोजन में महापौर एवं निगम आयुक्त शामिल हुए
गुरुवार, 18 मई 2023
...
उज्जैन उत्तर के घर घर पहुंच पार्षद माया राजेश त्रिवेदी भरवाएंगी नारी सम्मान पत्र
गुरुवार, 18 मई 2023
...
शॉट गन के थर्ड ट्रायल हेतु मंदसौर के मनित्वसिंह रावत एवं सुप्रियासिंह चंद्रावत का चयन
गुरुवार, 18 मई 2023
...
स्काउट गाइड द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि केंद्र का अवलोकन
गुरुवार, 18 मई 2023
...
श्री वैष्णव बैरागी सेवा संघ की बैठक सम्पन्न
गुरुवार, 18 मई 2023