सोमवार, 29 मई 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड
Share This Page :

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुरी की निवासी थीं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने वीरो के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी जानकारी अभी पता नहीं चली है। इस खबर के आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को एक बड़ा झटका लगा है।
आकांक्षा तीन साल की उम्र में ही पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन आकांक्षा का मन डांस और एक्टिंग की तरफ ज्यादा था। एक्ट्रेस को बचपन से ही टीवी देखना काफी पसंद था। अपने इसी पैशन को फाॅलो करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मुंबई में पढ़ाई खत्म करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी काफी मदद की थी।

मनोरंजन
...
अश्लीलता और गाली गलौज के खिलाफ सलमान खान
गुरुवार, 06 अप्रैल 2023
...
अयान मुखर्जी ने बताई ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की रिलीज डेट
बुधवार, 05 अप्रैल 2023
...
वरुण तेज और मानुषी की छिल्लर फिल्म ग्वालियर मे हो रही है शूट
सोमवार, 03 अप्रैल 2023
...
वरुण तेज और मानुषी की छिल्लर फिल्म ग्वालियर मे हो रही है शूट
सोमवार, 03 अप्रैल 2023
...
Vijay Thalapathy ने इंस्टाग्राम पर मारी धमाकेदार एंट्री
रविवार, 02 अप्रैल 2023
...
टॉयलेट पेपर से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस
शनिवार, 25 मार्च 2023
...
अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
बुधवार, 22 मार्च 2023
...
अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
बुधवार, 22 मार्च 2023
...
कर्ण की ओजस्वी , उदार और दिव्य छबि को प्रदर्शित करता नाटक ‘ कर्णभार ‘
रविवार, 19 मार्च 2023