सोमवार, 29 मई 2023

बूथ समितियां मजबूत होगी तो भाजपा पार्टी मजबूत होगी- डॉ विवेक मिश्रा

बूथ समितियां मजबूत होगी तो भाजपा पार्टी मजबूत होगी- डॉ विवेक मिश्रा
Share This Page :

दतिया। सोमवार को भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया पहुंच कर दतिया नगर में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके पश्चात भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा बड़ौनी मंडल द्वारा आयोजित बूथ विस्तार बैठक में शामिल हुए। 
बैठक का शुभारंभ करते हुए डॉ मिश्रा ने भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित बूथ समितियों के अध्यक्ष महामंत्रीयों और बीएलए को संबोधित करते हुए कहा बूथ समितियों को मजबूत करना होगा तभी भाजपा मजबूत होगी। 
आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है वो इसलिए कि भाजपा का हर एक बूथ मजबूत है यह सब आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से है आगामी समय में विधानसभा चुनाव हैं उनको देखते हुए आप सभी को मिलकर अपने बूथ को मजबूत करना होगा ज्यादा से ज्यादा ग्राम के ओर नगर के नागरिकों को बूथ समितियों से जोड़ना होगा तभी आपका बूथ मजबूत होगा आप के विधायक प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दिन-रात सभी कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं इसलिए हम सबको मिलकर अपने अपने बूथों की चिंता करना है बूथ समितियों में सभी वर्गों का सहयोग हो सभी बूथ समितियों में सभी वर्गों के सदस्यों हो कियु की भारतीय जनता पार्टी की सोच है सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास इसी बात को लेकर आपको हमको आगे बढ़ना है और अपने बूथ को मजबूत बनाना है इसके पश्चात भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घूघसी पहुंचे जहां पर ग्राम वासियों द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। 
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक नीतू यादव पुष्पेंद्र रावत ललित रावत नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनवाली कुशवाह रामस्वरूप सेन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता संजय भार्गव धर्मेंद्र यादव पंकज कौशिक शिवा राजा गोलू राजा लालसिंह आदिवासी कोमल कुशवाहा नीलेश साहू भाजपा पदाधिकारी और युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित भाजपा जनप्रतिनिधि साथ में मौजूद रहे। 

समाचार
...
भगवान मतँगेश्वर की नगरी खजुराहो में दद्दा जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गुरुवार, 18 मई 2023
...
खजुराहो में पुरातत्व संग्रहालय दिवस पर स्कूली बच्चों की हुई चित्रकारी प्रतियोगिता
गुरुवार, 18 मई 2023
...
देश और संस्कृति ‌की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका ‌निभायें आर्यवीर
गुरुवार, 18 मई 2023
...
लापरवाही वर्षो में भी पूरा नही हुआ जल जीवन मिशन का टंकी निर्माण ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
गुरुवार, 18 मई 2023
...
डॉ. प्रवीण तोगड़िया का लोधी समाज उज्जैन एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया
गुरुवार, 18 मई 2023
...
री इन्वेंटिंग अर्बन गवर्नेस फॉर इंडियन सिटीज आयोजन में महापौर एवं निगम आयुक्त शामिल हुए
गुरुवार, 18 मई 2023
...
उज्जैन उत्तर के घर घर पहुंच पार्षद माया राजेश त्रिवेदी भरवाएंगी नारी सम्मान पत्र
गुरुवार, 18 मई 2023
...
शॉट गन के थर्ड ट्रायल हेतु मंदसौर के मनित्वसिंह रावत एवं सुप्रियासिंह चंद्रावत का चयन
गुरुवार, 18 मई 2023
...
स्काउट गाइड द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि केंद्र का अवलोकन
गुरुवार, 18 मई 2023
...
श्री वैष्णव बैरागी सेवा संघ की बैठक सम्पन्न
गुरुवार, 18 मई 2023