OPEC Plus में शामिल हैं ये देश
सऊदी अरब के साथ अन्य पेट्रोलियम निर्यातक देशों ने एक बार फिर तेल उत्पादन में कटौती करने का ऐलान किया है। ओपेक प्लस देशों ने ऐलान किया है कि प्रतिदिन करीब 1.16 मिलियन बैरल के तेल उत्पादन में कटौती की जाएगी। ऐसे में दुनियाभर में तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आने की आशंका है। साथ ही ओपेक प्लस देशों के इस फैसले को अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जाता रहा है।
OPEC दुनियाभर के पेट्रोलियम उत्पादक 13 देशों का संगठन है। इसमें सऊदी अरब, अल्जीरिया, ईरान, इराक, कुवैत, अंगोला, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला, गबोन, गिनी, कांगो शामिल हैं। ओपेक देशों में सऊदी अरब का दबदबा है। इसके अलावा एक अन्य ‘Plus Group’ भी है, जिसमें 10 तेल उत्पादक देश हैं और ‘Plus Group‘ पर रूस का दबदबा है। ओपेक और प्लस ग्रुप मिलकर ही ‘OPEC Plus’ बनाते हैं।