सोमवार, 25 सितम्बर 2023

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III की तस्वीर वाले डाक टिकटों की बिक्री शुरु

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III की तस्वीर वाले डाक टिकटों की बिक्री शुरु
Share This Page :

ब्रिटेन के रॉयल मेल ने मंगलवार से किंग चार्ल्स III की छवि वाले पहले डाक टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद सितंबर में चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर सम्राट घोषित किया जाएगा। उससे पहले उनके नाम के सिक्के और डाक टिकट बनने शुरु हो गये हैं। इस डाक टिकट पर बने चित्र का फरवरी में अनावरण किया गया और खुद चार्ल्स ने अनुमोदित किया। अब अगले महीने उनके राज्याभिषेक से पहले, उनकी ये छवि स्टाम्प के मूल्य और बारकोड के साथ सभी रॉयल मेल टिकटों पर दिखाई देगी।
इस डाक टिकट पर बनी तस्वीर, यूके के नये सिक्कों पर दिखाई देने वाले आधिकारिक किंग चार्ल्स की अभिकृति से अनुकूलित किया गया है। चार्ल्स की छवि ब्रिटिश मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स द्वारा नए यूके के सिक्कों के लिए बनाए गए चित्र से ली गई है, जो पहले से ही प्रचलन में हैं। नया डिज़ाइन चार्ल्स को बाईं ओर का सामना करते हुए दिखाता है, जैसा कि पहले डााक टिकट "पेनी ब्लैक" के बाद से सभी ब्रिटिश सम्राटों के लिए किया गया था। आपको बता दें कि पेनी ब्लैक, 1840 में क्वीन विक्टोरिया के तहत दुनिया के पहले डाक टिकट के रूप में जारी किया गया|

देश दुनिया
...
NATO में औपचारिक रूप से शामिल हुआ फिनलैंड
बुधवार, 05 अप्रैल 2023
...
OPEC Plus में शामिल हैं ये देश
सोमवार, 03 अप्रैल 2023
...
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
शनिवार, 18 मार्च 2023
...
पाकिस्‍तान में हिंदू छात्रों ने होली खेली तो इस्लामिक छात्र संगठन ने किया हमला
मंगलवार, 07 मार्च 2023
...
ना खुद झुकुंगा, ना आपको झुकने दूंगा'-इमरान खान
रविवार, 05 मार्च 2023
...
नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका
शनिवार, 04 मार्च 2023
...
आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उच्च स्तरीय बहस आयोजित करेगा यूएनएससी
गुरुवार, 02 मार्च 2023
...
चीन व बेलारूस ने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर दिया जोर
गुरुवार, 02 मार्च 2023
...
पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके
रविवार, 26 फरवरी 2023