कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और प्राणवायु है मोदी जी के अनुकरण विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : माया सिंह
दतिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से प्रत्येक बूथ केंद्रों पर आयोजित किया गया सभी जिला एवं मंडलों बूथ केंद्रों पर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दतिया जिले के प्रभारी पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाह एवं पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश के गृहमंत्री दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा के निवास स्थान पर पार्टी का ध्वजारोहण किया।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा की कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति और प्राणवायु है। जो सेवा भाव और पूर्ण रूप से संगठन के प्रति समर्पण होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं।
मिशन 2023 विधानसभा 2014 लोकसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता संकल्पित होकर प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक ताकत को मजबूत करें। भाजपा वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्रीय हमेशा सर्वोपरि रहा। हमारे पास लोकतंत्र की शक्ति है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया । भाजपा कार्यकर्ता और सरकार देश व प्रदेश के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। भाजपा सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व विधायक दतिया जिले के प्रभारी मदन सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सेवा और संगठन समर्पण भाव की रही है यही संकल्प के साथ कार्यकर्ता एकजुट एक मुख्य लक्ष्य के साथ संगठन मजबूती के लिए काम कर रहे हैं हम सब भारत भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और मिशन 2023 का विधानसभा चुनाव भी हमारे मोड़ पर खड़ा है आज हम संकल्प लें स्थापना दिवस पर कि हम अपने बूथ को मजबूती देते हुए भाजपा को जीता कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी का परचम फेरे यही संदेश हमें प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जनता के बीच देना है कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए संकल्प दिवस व संकल्प लेकर अपने कार्य के लिए लग जाए। सभी मंडलों के 692 मतदान केंद्रों पर पार्टी का स्थापना दिवस के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। इसी दिन बूथ अध्यक्ष द्वारा अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा वंदन किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हेतु बूथ केंद्रों पर एकत्रीकरण, के साथ सीधा लाइव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को सुनें। इसके लिए प्रत्येक बूथ केंद्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस पर दीवाल लेखन कार्य का कार्यक्रम प्रारंभ होगा सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम का अपने अपने क्षेत्र से शुभारंभ किया। तथा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम लेखन दीवाल लेखन के तहत पार्टी द्वारा निर्धारित नारों को लिखा गया
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने पार्टी के स्थापना दिवस के तहत वरिष्ठ नेताओं का संगठन को सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत संगठनात्मक मोर्चा करेंगे विभिन्न कार्यक्रम*
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने बताया कि सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14:00 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 7 अप्रैल को भाजयुमो द्वारा चिकित्सा शिविर, रोजगार परामर्श शिविर का आयोजन एवं सच स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन कर लोगों को जागरूक करना एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी के साथ युवाओं को जागृत करना। अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान चलाना, जिले की सभी इन नदियों के किनारे के गांव वह मंडल स्तर पर पैदल मार्च करके जन जागरण अभियान चलाना, 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ से सह भोज कार्यक्रम आयोजित करना। 11 अप्रैल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती को मंडल एवं बूथ स्तर पर बनाना, 12 अप्रैल को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य शिविर, 13 अप्रैल को जिले के सभी तालाबों की सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने के लिए जल निकाय चर्चा की जाए। 14 अप्रैल को भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को जिला मंडल एवं प्रत्येक शक्ति केंद्र तक बनाना है सभी कार्यक्रमों के फोटो संगठन पर डाउनलोड करना भी अति आवश्यक है।