रविवार, 24 सितम्बर 2023

आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है : मुख्यमंत्री

आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है : मुख्यमंत्री
Share This Page :

प्रदेश की जनता को सुखी बनाना हमारा लक्ष्य
भोपाल । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले में भोपाल-सागर हाई-वे बायपास के समीप श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है। विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। यहाँ भक्ति रस की गंगा बह रही है और चारों तरफ आनंद बरस रहा है।
       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्गी सिद्धांतों ज्ञान, भक्ति और कर्म मार्ग पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जनता को ठीक दिशा दिखाना और सुखी बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थितों से कहा कि कोई मास्टर है तो बच्चों को ठीक से शिक्षा प्रदान करे, डॉक्टर है तो अच्छे से इलाज करे गरीबों से पैसा न मांगे। कर्मचारी है तो वह रिश्वत न ले। 
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों के नियंत्रण और दुराचारियों को दंडित करने के लिए प्रदेश में नये कानून बनाए गए हैं।

शाल-श्रीफल से किया कथावाचक पं. शास्त्री का सम्मान-
      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर पहुँच कर सबसे पहले कथावाचक पंडित  धीरेन्द्र शास्त्री का शाल-श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने भजनों का गायन भी किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी साथ दिया।
      विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक  हरि सिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्री सिंह और  रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि द्वय  राकेश शर्मा,  कैलाश रघुवंशी, डॉ. राकेश जादौन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

राष्ट्रीय
...
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
दुनियाभर में सबसे ज्यादा गर्म होंगे अगले 5 साल, WMO ने दी चेतावनी
गुरुवार, 18 मई 2023
...
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, शिवकुमार डिप्टी CM; कांग्रेस ने किया औपचारिक ऐलान
गुरुवार, 18 मई 2023
...
बड़वानी व भिंड में सिकलीगरों के गांव में एनआइए टीम ने की जांच, दिनभर चली पूछताछ
बुधवार, 17 मई 2023
...
भाजपा अगले महीने प्रदेश में करेगी 29 बड़ी सभाएं
बुधवार, 17 मई 2023
...
सीमा रंगा इन्द्रा को मिला भारत के महारथी सम्मान
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
...
मंगल पर इंसान को ले जाने वाले रॉकेट के लॉन्च होने से 10 मिनट पहले लगी ब्रेक
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
रीवा से भोपाल के बीच चल सकती है नई वंदे भारत ट्रेन, 24 को पीएम मोदी कर सकते हैं घोषणा
रविवार, 16 अप्रैल 2023
...
हैदराबाद में बाबा साहेब की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, डॉ. आंबेडकर के पोते भी थे मौजूद
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023