सोमवार, 25 सितम्बर 2023

भाजपा अगले महीने प्रदेश में करेगी 29 बड़ी सभाएं

भाजपा अगले महीने प्रदेश में करेगी 29 बड़ी सभाएं
Share This Page :

भाजपा अगले महीने प्रदेश में करेगी 29 बड़ी सभाएं, छह पूड़ी और दो सौ रुपए देकर जुटाई जाएगी भीड़
भोपाल (ए)। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा 30 मई सऐ 30 जून तक पूरे प्रदेश तक मेगा कैम्पेन चलाएगी। इसे विशेष संपर्क अभियान का नाम दिया गया है। अभियान के दौरान मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर भजापा के राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी सभाएं होंगी। इन सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित अन्य बड़े नेता शामल होंगे। मप्र में नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी की बुंदेलखंड में बड़ी सभा कराए जाने की तैयारी है। बीना में एक बड़े प्लांट का भूमिपूजन और नरयावली मेें संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम पीएम मोदी के मुख्य आतिथ्य में हो सकता है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियानचलाया जाएगा। सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। 29 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित के साथ पदाधिकारी मीडिया को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद नेता शाम को सभी सोशल मीडिया को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद नेता शाम को सभी सोशल मीडिया इंफ्लूअर्स के साथ मीटिंग करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। भाजाप के केंद्रीय कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देशों के मुताबिक इस अभियान के अंतगर््त देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जन सभाएं होंगी, निजमें केद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाध्किाारी का होना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगै। संपर्क से भीसमर्थन की अपील करते हुए विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवरों सं संपर्क होगा। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और भोजन, पार्टी के सभी सातों मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन और 21 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी देश भर के दस लाख बूथों पर वीसी के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 20 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। मोदी सरकार की नौ वषों की उपलब्धियों को जनता से साझा किया जाएगा और प्रचार सामग्री बांटी जाएगी।  

राष्ट्रीय
...
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
दुनियाभर में सबसे ज्यादा गर्म होंगे अगले 5 साल, WMO ने दी चेतावनी
गुरुवार, 18 मई 2023
...
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, शिवकुमार डिप्टी CM; कांग्रेस ने किया औपचारिक ऐलान
गुरुवार, 18 मई 2023
...
बड़वानी व भिंड में सिकलीगरों के गांव में एनआइए टीम ने की जांच, दिनभर चली पूछताछ
बुधवार, 17 मई 2023
...
सीमा रंगा इन्द्रा को मिला भारत के महारथी सम्मान
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
...
मंगल पर इंसान को ले जाने वाले रॉकेट के लॉन्च होने से 10 मिनट पहले लगी ब्रेक
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
रीवा से भोपाल के बीच चल सकती है नई वंदे भारत ट्रेन, 24 को पीएम मोदी कर सकते हैं घोषणा
रविवार, 16 अप्रैल 2023
...
हैदराबाद में बाबा साहेब की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, डॉ. आंबेडकर के पोते भी थे मौजूद
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023