सोमवार, 25 सितम्बर 2023

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, प्रदेश से बूथ स्तर तक के कामों की होगी समीक्षा

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, प्रदेश से बूथ स्तर तक के कामों की होगी समीक्षा
Share This Page :

- मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की जा रही है। इस बैठक में जहां राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को मिलेगा। वहीं प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की गतिविधियों एवं कामों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में वर्तमान में चल रहे अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने विस्तृत जानकारी दी। 
         सबनानी ने कहा कि वैश्विक नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इसके उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इन कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विवेक तिवारी, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल उपस्थित थे।
चार सत्रों में होगी बैठक, 1168 सदस्य होंगे शामिल -
सबनानी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 सत्रों में होगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद संभाग प्रभारियों के साथ समानांतर रूप से 10 संभागों की अलग - अलग बैठक आयोजित की जायेंगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वरिष्ठ नेतृत्व शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित व स्थाई सदस्य, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सभी सदस्यगण, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदगण, समस्त विधायकगण, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक सहित कुल 1168 सदस्य शामिल होंगे।
21 मई को 57 जिलों में एक साथ होगी बैठक -
सबनानी ने बताया कि 21 मई को पार्टी के 57 संगठनात्मक जिलों में एक साथ बैठक होगी। प्रदेश में अब मंडलों की संख्या 1070 से बढकर 1078 हो गयी है। इन मंडलों में 22 और 23 मई को बैठकें होगी। प्रदेश के 10915 शक्ति केन्द्रों पर 25 से 26 मई तक बैठक आयोजित की जायेंगी। बैठक के बाद विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रत्येक लोकसभा में प्रभावी लोगों से संपर्क, केन्द्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास, प्रबुद्धजन सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन एवं घर घर संपर्क जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 

राजनीति
...
बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
बैतूल के कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
भाजपा सरकार शासन नहीं व्यापार करती है : दिग्विजय सिंह
बुधवार, 17 मई 2023
...
चुनाव रणनीति बनाने में जुटे शिवराज, विधायकों से की सीधी बात
सोमवार, 01 मई 2023
...
500 में सिलेण्डर और महिलाओं को 1500 रू. महीना के एजेंडा पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
...
बसपा की पूर्व विधायक शीला त्यागी ने पीसीसी में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण
रविवार, 16 अप्रैल 2023
...
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया विंध्य जनता पार्टी का ऐलान
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
...
किसानों के नाम पर भाजपा कर रही केवल जुमलेबाजी, विपक्ष के सवालों का जवाब दे सरकार : सचिन यादव
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
...
बुंदेलखंड अंचल के दौरे पर निकले दिग्विजय सिंह
सोमवार, 10 अप्रैल 2023