रविवार, 24 सितम्बर 2023

सरकार के काम का प्रचार करें, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करें

सरकार के काम का प्रचार करें, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करें
Share This Page :

- सोशल मीडिया व आईटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं का आह्वान
-मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय संयोजक ने किया संबोधित
भोपाल। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के किये जा रहे कामों की जानकारी नीचे तक पहुंचे यह सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है, इसके साथ ही हमें कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कही। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने भी संबोधित किया। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। 
          मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा दुष्प्रचार भी बहुत जल्दी नीचे तक पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे। सत्ता में आये तो एक सरकारी नौकरी भी नहीं निकाली और हम एक लाख भर्ती करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने रोजगार दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें ढाई से 3 लाख लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेगी, लेकिन हमें हमारी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए जो काम किए हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित करना है। उन्होंने कहा कि 18 साल में मध्यप्रदेश कितना बदला है, मध्यप्रदेश में सडक़, बिजली, पानी, इंफास्ट्रेक्चर के जो काम हुए हैं, उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम आप सभी कार्यकर्ताओं का है।

युवाओं को मिले सोशल मीडिया एवं आईटी में अवसर : राव -
प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग में उन लोगों की संख्या अधिक होना चाहिए, जिनकी आयु 25 से 35 के बीच हो। राव ने सोशल मीडिया एवं आईटी में युवा एवं महिलाओं की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ता उत्साह एवं उमंग से भरे हैं और वे निश्चित तौर पर 2023 और 2024 में इतिहास बनाने का काम करेंगे। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में जो काम हो रहा है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।                                                                                                                            

मध्यप्रदेश
...
मुख्यमंत्री चौहान ने सिवनी में रोड शो कर मांगा आशीर्वाद
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
विकास यात्रा के जवाब में शुरू हुई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
बिन बारिश बच्चों से मनवा दिया रेनी डे
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
दिव्यांग भी कर सकते हैं चमत्कार,उन्हें प्यार दें व हौसला बढ़ाएं--- मोनिका दीदी
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
देवाशीष त्रिपाठी भोपाल मंडल के नए डी.आर.एम.
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
स्कूली छात्रों को बताई गई नल कनेक्शन की महत्ता
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
बरगी बांध के पांच गेट खोले गए
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
चिंतामन से चंद्रावतीगंज मार्ग पर मोरम की जगह डाल दी मिट्टी
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
84 महादेव के दर्शन से होती है 84 लाख योनियो से बंधन मुक्त सर्व मनोकामना की पूर्ति
बुधवार, 19 जुलाई 2023
...
क्या सत्यव्रत की पुत्री कर रही हैं महाराजपुर विधानसभा की तैयारी
बुधवार, 05 जुलाई 2023